अमेरिका में कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या सबसे ज्यादा, चीन और इटली को छोड़ा पीछे

अमेरिका में कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या सबसे ज्यादा, चीन और इटली को छोड़ा पीछे

सेहतराग टीम

चीन से शुरु हुए कोरोना वायरस की चपेट में अब पुरी दुनिया आ गई है। इसमें भी वर्ल्ड पॉवर अमेरिका में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसी के साथ अमेरिका पहले स्थान पर पहुंच गया है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक अमेरिका में कोरोना वायरस से सबसे अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 81 हजार के पार पहुंच गई है। लगभग 33 करोड़ वाले अमेरिका में सबसे ज्यादा लोग इससे प्रभावित हुए हैं। जबकि इटली में कोरोना वायरस के 80,539 मामले सामने आए, जबकि चीन में 81,285 कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

न्यूयॉर्क इस बीमारी के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा है। शहर के विशाल कन्वेंशन सेंटर को अस्पताल में बदला जा रहा है। राज्य में 350 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। यूरोप में स्पेन ऐसा देश है, जहां इसका प्रकोप सबसे तेजी से फैल रहा है।

वहीं, दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या गुरुवार को पांच लाख के पास पहुंच गई। इस बीच 33 लाख अमेरिकियों ने एक सप्ताह के अंदर बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन किया है। इससे दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान का पता लगता है।

इस बीमारी के कारण यूरोप और न्यूयॉर्क की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गयी हैं। अमेरिका में कारोबारियों,अस्पतालों और सामान्य नागरिकों की मदद करने के लिए अभूतपूर्व 2,200 अरब डॉलर के आर्थिक पैकेज को मंजूरी दी गयी है। इस योजना में हर वयस्क को 1,200 डॉलर और बच्चे को 500 डॉलर दिए जाएंगे।

पढ़ें- जल्द ही मिलेगी कोरोना के कहर से निजात! नोबेल विजेता वैज्ञानिक का दावा

दुनिया भर में कम से कम 2.8 अरब लोग यानी धरती की एक तिहाई से अधिक आबादी पर लॉकडाउन की वजह से यात्रा करने पर रोक लगी हुई है। उधर, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वायरस के खिलाफ लड़ाई में कीमती समय बर्बाद करने के लिए दुनिया के नेताओं को फटकार लगाई और कहा कि हमने पहले मौके को गंवा दिया और अब यह दूसरा अवसर है जिसे नहीं गंवाना चाहिए। इस बीमारी के कारण 22,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

 

इसे भी पढ़ें-

Covid-19 Update27th March: कोरोना वायरस के राज्यवार मामले, जानिए कहां-कितने मरीज

दुसरे इंफ्लुएंजा जैसे तेजी से नहीं बदल रही कोरोना की जेनेटिक सरंचना, वैक्सीन बनाना होगा आसान

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।